-इस बार का चुनाव है कांटे की टक्कर वाला
-कौन मारेगा बाजी और कौन बनेगा पाजी
सुबह 8 बजे से मतदान है जारी-
हिमाचल में विधानसभा चुनाव की शुरुआत आज से हो गई है। प्रदेश की कुल 68 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से ही मतदान जारी है और शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे। इस बीच प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के साथ वोट डलवाये जा रहे हैं। इस बार सबसे मुख्य बात ये है कि चुनाव VVPAT मशीन के द्वारा करवाये जा रहे हैं।
क्या है चुनाव का गणित –
हिमाचल प्रदेश का ये चुनाव इस बार बहुत ही अहम रहने वाला है। कांग्रेस जहां अपनी शाख बचाये रखने के लिये मैदान में उतरी है तो बीजेपी लंबे समय के बाद सत्ता में वापसी करने की तैयारी में उतरी है। पिछली बार विधानसभा चुनाव की 68 सीटों में कांग्रेस को 36 ,बीजेपी को 26 और अन्य को 6 सीटें मिली थी। इस बार के चुनाव से पहले किये गये सर्वे के अनुसार इस बार बीजेपी सत्ता में आ रही है। और उसे 36 से 39 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।
प्रत्याशी और वोटर-
इस बार प्रदेश में कुल 68 सीटों पर 337 प्रत्याशीयों ने नामाकंन भरा है। जिसमें पुरुष प्रत्याशीयों की संख्या 138 है और महिला प्रत्याशीयों की संख्या 19 है। वहीं प्रदेश में कुल मदताओं की संख्या 50,25,941 है। जिसमें पुरुष मतदाता 25,68,761 है और महिलायें 24,57,166 है। इसके साथ ही इस बार 14 ट्रांसजेंडर मतदाता भी वोट डालेंगे।
मोदी ने की भारी मतदान डालने की अपील –
हिमाचल में होने वाले चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने आज सुबह ही ट्विट किया। जिसमें मोदी ने हिमाचल की जनता से भारी मतदान करने की अपील की है। इस ट्विट में मोदी ने लिखा कि “ आज देवभूमी हिमाचल प्रदेश में मतदान का दिन है। मेरी विनती है कि सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में भाग लें और भारी संख्या में मतदान करें।
One comment
Pingback: cialistodo.com